रायपुर : शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। कल शिक्षकों के मंत्रालय घेराव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सरकार का रूख स्पष्ट कर दिया है। इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं और सरकारी व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं। अब तक वे 20 से अधिक जिलों का आकस्मिक निरीक्षण कर चुके हैं और आज रायपुर से सारंगढ़ और रायगढ़ जिलों के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे विभिन्न शासकीय संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य है कि जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और किसी भी तरह की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई हो सके। उनके निरीक्षणों के बाद कई जिलों में अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई है। दूसरी ओर, प्रदेश में शिक्षकों द्वारा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ मंत्रालय का घेराव किए जाने की घोषणा ने शिक्षा क्षेत्र में बहस छेड़ दी है। शिक्षकों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण से उनके कार्यस्थल पर अस्थिरता पैदा हो रही है, जबकि सरकार इसे बच्चों के हित में एक ज़रूरी कदम मान रही है। मुख्यमंत्री ने युक्तियुक्तकरण को आवश्यक बताते हुए कहा, “आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में असमानता है। कहीं स्कूल शिक्षक विहीन हैं तो कहीं छात्र संख्या से अधिक शिक्षक तैनात हैं। युक्तियुक्तकरण इस असमानता को दूर करने का प्रयास है।” उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण बच्चों के हित में है। प्रदेश के स्कूलों में आज अनबैलेंस है। कहीं हमारे 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। 5 हजार स्कूल एक शिक्षकीय है। तो कही कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों से ज्यादा टीचर है। असमानता को सामान करने के लिए युक्तियुक्तकरण है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कार्य कर रही है। शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना जाएगा, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” इधर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “रेणु जोगी ने इस मुद्दे पर मुझसे मुलाकात की है, और प्रशासन से इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।” इसके साथ ही पोलावरम प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के हितों का मजबूती से पक्ष रखेंगे। Post Views: 268 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : चार दिशाएं …. चार टीम …. कई स्पा सेंटरों में पुलिस की एक साथ दबिश, कई जगहों पर मिले आपत्तिजनक सामान CG News : खेल विभाग में जल्द शुरू होगी सीधी और संविदा भर्ती: टंकराम वर्मा, तत्काल विज्ञापन जारी करने के निर्देश