सारंगढ़-बिलाईगढ़ : प्रदेश में सुशासन तिहार चल रहा है। सरकार फैसला आन द स्पाट के तर्ज पर लोगों की समस्यांए निपटाने में जुटी हुई है। लेकिन सरकार के इन्ही विकास के दावों पर अब विपक्ष हमला कर रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बरमकेला के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मंत्री ओपी चौधरी और सरकार को घेरने की कोशिश की। जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से ही बीजेपी एक आम लोगों के दिलों दिमाग में अपना छाप बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। मौजूदा वक्त में सुशासन तिहार के जरिये मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार के मंत्री और विधायक सीधे आम लोगों के बीच पहुंच रहे है। वहीं सरकार के इस अभियान को विपक्ष महज खानापूर्ति साबित करने में जुटा हुआ है। विकास और विकास विरोधी दावों को लेकर सूबे में एक बार फिर राजनीति गरमा गयी है। ताजा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला में अवरूद्ध विकास से जुड़ा हुआ है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के बरमकेला के लोग शिकायत कर रहे हैं कि राज्य सरकार बरमकेला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बरमकेला ने चेतावनी दी है कि यदि यही व्यवहार रहा तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे।… pic.twitter.com/z65sPDYdT3— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 23, 2025 क्या है पूरा मामला जिसमे पूर्व सीएम बघेल ने सरकार को घेरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने सारंगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बरमकेला क्षेत्र के साथ कथित सौतेला व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।ताराचंद पटेल ने ज्ञापन में कहा है कि बरमकेला क्षेत्र में जनहित में कार्य होने वाले कार्यालयों का खुलना आवश्यक है। लेकिन माननीय मंत्री महोदय के द्वारा बरमकेला के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए सभी कार्यालय अपने विधानसभा क्षेत्र सरिया में खोलने स्वीकृति दी जा रही है। बस इसी बात को लेकर कांग्रेस ने मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही सरकार को घेरना शुरू कर दिया। पूर्व CM बघेल ने दी चेतावनी लिखा….कहा ऐसा ही रहा तो करेंगे बहिष्कार इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस ज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि….. “यदि ऐसा ही व्यवहार रहा तो कांग्रेस कमेटी वित्त मंत्री के कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी और काले झंडे दिखाने की चेतावनी भी दी। फिर क्या था पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी बिना वक्त बर्बाद किये पलटवार किया। उन्होंने कहा कि…..“कांग्रेस को सरिया और बरमकेला में 50 साल तक मौका मिला। बघेल के 5 साल के मुख्यमंत्री काल में भी कोई विकास नहीं हुआ, न तो 100 बिस्तर वाला अस्पताल खुला और न ही रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया। मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरिया में बरमकेला का कोई कार्यालय शिफ्ट नहीं किया गया है। सरिया में नए कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी कांग्रेस को 50 साल तक सरिया में भी मौका मिला और बरमकेला में भी मौका मिला ….आपके मुख्यमंत्रित्व काल में भी 5 वर्षों का मौका मिला …मगर 100 बिस्तर अस्पताल न तो सरिया में खुला और न ही बरमकेला में खुला ….रजिस्ट्री कार्यालय भी आप लोगों… pic.twitter.com/6MBovFh3Qa— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 23, 2025 Post Views: 256 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट… सारंगढ़ बी.एम.ओ के संशोधित तबादला आदेश को निरस्त करते हुए उनका स्थानंतरण पत्थलगाँव करने हेतु जिला एन.एस.यू.आई ने खोला मोर्चा