कूलर के करंट से दो बच्चों की मौत, गर्मी छुट्टी मनाने पहुंचे थे गांव

बिलासपुर : जिले के बरतोरी गांव में गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कवर्धा से अपनी बड़ी मम्मी के घर छुट्टियां मनाने आए दो मासूम भाई-बहनों की कूलर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में मातम छा दिया है।

बता दें कि घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है। कवर्धा (Kawardha) के श्रृंगारपुर निवासी 14 वर्षीय गीतू जायसवाल और 13 वर्षीय राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने बरतोरी गांव में अपनी बड़ी मम्मी के घर आए थे। बताया जाता है कि गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चों ने कूलर चालू करने की कोशिश की। इस दौरान कूलर में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के समय घर में अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हा थाना (Bilha police station) पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और कूलर में करंट प्रवाहित होने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!