एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के तहत विधायक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाया गया सफाई अभियान

भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन

उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जजगा में स्थित प्राचीन रमपुरहीन दाई मंदिर परिसर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन पर भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

नवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने आते हैं, परंतु यहां फैली गंदगी श्रद्धालुओं को अच्छी नहीं लगती थी । विधायक राजेश अग्रवाल तक परिसर में गंदगी की बात पहुंचने पर यहां स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। सौरभ ने स्वयं श्रमदान कर सभी से अपील की कि वे स्वच्छता के लिए कदम उठाएं। मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरा, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक इत्यादि को साफ किया गया, यहां असामाजिक तत्वों द्वारा शराब सेवन कर कांच की बोतलें फेंकी गई थी जिन्हें भी इन लोगों के द्वारा साफ किया गया।

इस अभियान में 3 गाड़ियों से अधिक कचरा साफ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम् सिंह भदौरिया, ग्राम पंचायत जजगा सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, उप सरपंच संजय यादव, कन्हैया राम बंजारा, एस.बी.एम प्रभारी कविता राजवाड़े, जूही सबा ,सुमंत यादव, रोजगार सहायक देवत सिंह, सोनू सिंह, सहदेव राम, अलख राम, शीतल दास, बृजेश सिंह, आशा दास, संदीप स्वर्णकार, प्रदीप यादव, सोनू, राजू सिंह, आकाश और ग्रामवासी एवं मंदिर समिति के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

परिसर की साफ सफाई हो जाने से यहां पूजा पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब साफ स्वच्छ परिसर मिलेगा साथ ही खुशनुमा हरियाली युक्त वातावरण में लोगों का मन भी लगा रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!