फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू अंबिकापुर – रामानुजगंज मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए रहा बाधित सरगुजा। अंबिकापुर शहर के संजय पार्क के पास लंबे समय से खड़ी दो बसों में आज अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दोनों बसें ‘सानिया बस सर्विस’ की बताई जा रही हैं और कई महीनों से वहीं खड़ी थीं। आग की घटना के चलते अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया है।घटना अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि सूचना पर एक वाहन ने एक टर्न आउट लिया, लेकिन मौके से सूचना गई की आग बड़ी है, उसके बाद दूसरा टर्न आउट लिया गया, हमारे सहयोग के लिये पुलिस कंट्रोल रूम ने अपना वाटर कैनन ‘वरुण’ भी भेज दिया था. फायर की तीन गाड़ियां लगी और आग पर काबू पाया गया। Post Views: 312 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम: 51,000 हितग्राहियों को मिला नया आशियाना लखनपुर मे नेत्र परिक्षण शिविर तथा सामान्य चिकित्सा शिविर का आयोजन साथ ही आपरेशन सिंदूर के तहत जागरूकता रैली तथा तिरंगा यात्रा भी निकली