लखनपुर / दिनेश बारी रविवार को अंबिकापुर में समभाव महिला मंच द्वारा मेधावी डाल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप5 राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने समभाव महिला मंच के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में समभाव महिला मंच के सदस्य, विद्यार्थियों के परिजन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। Post Views: 486 Please Share With Your Friends Also Post navigation 16 केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग की चोरी, जेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट सीएचसी उदयपुर में 01 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन