अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। दरअसल एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार 3 की मौके पर मौत हो गई अमित को में 3 साल का मासूम भी शामिल। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सीतापुर थाना क्षेत्र की घटना घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हाईवे-43 पर यह हादसा हुआ। हादसा बिशनपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दमगड़ा के रहने वाले हैं मृतक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे मे कार ड्राइवर को भी चोट लगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। Post Views: 456 Please Share With Your Friends Also Post navigation विधायक राजेश अग्रवाल का भतीजा बताकर ट्रैफिक पुलिस को धमकाने वाले राकेश मंगल के खिलाफ FIR दर्ज कलेक्टर ने PDS दुकान का किया औचक निरीक्षण, हितग्राहियों से बात कर लिया फीडबैक