रायपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के मृतक के परिवार वालों को सरकार 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। आपको बता दे कि जैसे ही यह घटना हुई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर लौटे और मृतक दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए । सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जानकारी देते कहा कि पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार स्व. दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी। Post Views: 260 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजधानी में तेज आंधी-तूफान और बारिश का कहर! सड़क पर गिरा शेड, कई वाहनों को लिया चपेट में, वीडियो वायरल… अक्षय तृतीया पर उदयपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के साथ सामाजिक समरसता की पहल