दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँभिलाई-3 स्थित ट्रांसफार्मर डिपो में गुरूवार दोपहर को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर-दूर तक देखा जा सकता था। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि गुरूवार के दोपहर को ट्रांसफार्मर डिपो से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते आग ने पूरे डिपो को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की टीमें विस्तृत जांच में जुटी हैं। आग की वजह से डिपो में रखे कई ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। Post Views: 176 Please Share With Your Friends Also Post navigation मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया बोरे-बासी का स्वाद, कहा – जब हम सरकार में थे, तब हमने यह परंपरा शुरू की थी… 500 रुपये प्रतिदिन फ्लैट में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त, कॉलोनी में…