बीजापुर : थाना तोयनार क्षेत्रान्तर्गत तोयनार-मोरमेड़ सड़क निर्माण कार्य सुरक्षा डयूटी पर तैनात 19 BN CAF “C” Coy आरक्षक मनोज पुजारी माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED के ब्लास्ट होने से शहीद हो गये। शहीद जवान के पार्थिव देह को रक्षित केन्द्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में Guard of Honour (सलामी/श्रद्धांजली) दी गई। इस दौरान जन प्रतिनिधि भूतपूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अति पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, अति पुलिस अधीक्षक ऑप्स युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन, अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। Post Views: 291 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीएएफ के जवान शहीद, तलाशी अभियान शुरू… CG : करंट लगने से CRPF के जवान की मौत, कैंप में बोर्ड रिपेयर करते समय करंट की चपेट में आया, पुलिस ने शुरू की घटना की जांच