महासमुंद : जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में अज्ञात शिकारियों ने फिर वन्यजीवों को निशाना बनाया। खल्लारी सर्किल के मातेश्वरी पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे 353 से सटे जंगल में बिजली के तारों से एक नर तेंदुए और एक नर गौर (वन भैंसा) का शिकार कर लिया गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शिकारियों ने करंट का जाल बिछाकर दोनों वन्यजीवों को मारा और तार हटा लिए। मृत तेंदुए और गौर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जिनका अंतिम संस्कार नियमों के तहत होगा। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और शिकारियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। Post Views: 301 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : कांग्रेस विधायक के PSO ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस UPSC Result 2024 : बिलासपुर की पूर्वा को मिला 65वां रैंक, लगातार दूसरी बार सफलता, बस्तर की मानसी, मुंगेली के अर्पण और अंबिकापुर के केशव ने भी यूपीएससी क्रैक करने पर पाई सफलता