रायपुर : राज्य सरकार यूं तो लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार मना रही है, लेकिन कई लोगों के लिए तिहार मौज-मस्ती बन गया है। आये दिन सुशासन तिहार में उलूल-जुलूल आवेदन भेजे जा रहे हैं। ऐसे आवेदन ना सिर्फ बेमतलब के हैं, बल्कि अफसरों के लिए भी टेंशन बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने मुख्यमंत्री से दुल्हनिया दिलाने की डिमांड कर दी। दर्जनों लोगों ने ये आवेदन भेजा और इसकी सच्चाई पता लगाने का अनुरोध किया। हालांकि आवेदन प्रथम दृष्टिया ही फर्जी मालूम पड़ रहा था, जिसमें ना तो आवेदन क्रमांक दर्ज था और ना ही जमाकर्ता अधिकारी का कोई सील मुहर दर्ज था। बावजूद हमने इस आवेदन की पड़ताल की। ऐसे में हमने आवेदन पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी जुटानी चाही। हालांकि, पहली बार जब हमने कॉल किया, तो फोन काट दिया गया, लेकिन दूसरी बार में कॉल रिसीव हो गया। जब उनसे आवेदन में दर्ज नाम राजमन ध्रुव के बारे में पूछा गया, तो बताया गया कि वो रोहित साहू है, लेकिन वो राजमन ध्रुव को जानता है। रोहित साहू ने बताया कि ये बात सच है कि राजमन ध्रुव कुंवारा है और उसे शादी करनी है, लेकिन सुशासन तिहार में उसने शादी कराने और दुल्हन ढूंढने जैसा कोई आवेदन नहीं लगाया है। रोहित ने ये भी बताया कि उसने सुशासन तिहार का आवेदन जरूर भरा है, लेकिन उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म भरा है, लेकिन किसी ने शरारत से शादी करने और दुल्हन ढूंढने को लेकर राजमन के नाम पर आवेदन भर दिया और उसमें मोबाइल नंबर के स्थान पर उनका नंबर दे दिया।रोहित ने बताया कि सुबह से काफी कॉल आ रहे हैं। कई लोगों ने तो शादी का ऑफर देने के लिए भी कॉल किया है। आज सुबह जो पहला कॉल आया था, उसमें एक शख्स ने कहा कि उसकी बेटी है, वो शादी कराना चाहता है। रोहित के मुताबिक राजमन उनके लिए काम करता है। वो मजदूरी का काम करता है। उसके लिए लड़की सब लोग मिलकर ढूंढ लेंगे। यही नहीं रोहित ने ये भी बताया कि वो सुबह से ही परेशान है, काफी लोग फोन कर-करके उससे जानकारी ले रहे हैं। रोहित ने अनुरोध किया है कि लड़की तो वो सभी लोग ढूंढ लेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अगर उसका विवाह हो जाये, तो बहुत बेहतर जायेगा। Post Views: 221 Please Share With Your Friends Also Post navigation Sushasan Tihar 2025 : ससुराल जाने में होती है दिक्कत, बाइक दिलवा दीजिए साहब!.. शख्स ने सुशासन तिहार में दिया आवेदन, वायरल हुआ लेटर CG News : बेटे की अनोखी भक्ति, मां और चाची को 10 रुपये के सिक्कों से तौला, 20 साल पुरानी मन्नत पूरी…