गरियाबंद : गरियाबंद जिला में पंच का चुनाव हारने के बाद महिलाओं से पंगा लेना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आये दिन के ताने और छींटाकशी से परेशान महिलाओं ने ग्रामीण को गांव के बीच चौराहे में खड़ाकर हाथ-डंडे से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में महिलांए गांव के पुरूषों को चेतावनी भी दे रही कि अगर किसी मर्द ने दोबारा महिलाओं का लेकर गलत बात की तो उसके साथ ऐसा ही सलूक किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गरियाबंद जिला के इंदागाँव थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इंदागाँव थाना क्षेत्र के ग्राम धुरूवागुडी में रहने वाले ठेलूराम ने खोखमा पंचायत के वार्ड 1 से पंच का चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में ठेलूराम को ओंकार पर्वते ने पराजित कर जीत दर्ज की। पंच का चुनाव हारने के बाद ठेलूराम अक्सर जीत हासिल करने वाले ओंकार पर्वते की मां और बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अक्सर ताना मारने के साथ ही छींटाकशी किया करता था। आरोप है कि इसी तरह चुनावी हार को लेकर उक्त ग्रामीण गांव में रहने वाली अन्य महिला समर्थकों पर भी सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी किया करता था। इस बात से नाराज होकर महिलाओं ने एक राय होकर ठेलूराम को सबक सिखाने का ठाना। इसके बाद महिलाओं ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ठेलूराम को गांव के बीच चौराहे में लाकर जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन महिलाओं के गुस्से के सामने सभी शांत पढ़ गये। बताया जा रहा है कि ठेलूराम को गांव के चैराहे पर सबक सिखाने के बाद महिलाओं ने इंदागाँव थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं से अभद्रता करने वाले शख्स की कुटाई का वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं महिलाओं के इस फैसला आॅन द स्पाॅट वाले निर्णय को देखने के बाद गांव के मनचले टाइप के लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। Post Views: 234 Please Share With Your Friends Also Post navigation Cabinet expansion in Chhattisgarh: 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार!.. इन दो विधायकों को लालबत्ती मिलना लगभग तय, लेकिन रेस में तीन नाम…. CG: ACB ने महिला अफसर को किया गिरफ्तार, 1.65 करोड़ के मामले में हुई कार्रवाई