जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टरेट के पास बनने वाले इस 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होंगी। अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू और 4 ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपी यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस, ईसीजी, एक्स-रे और इमरजेंसी वार्ड की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अस्पताल का लाभ जशपुर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा। Post Views: 197 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : सरपंच की बेटी की संदिग्ध मौत : जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव … इसी महीने होनी थी शादी … परिजन ने कहा, शरीर पर चोट के निशान हत्या की आशंका … अंधविश्वास से उपजा छत्तीसगढ़ के इस गांव का नाम, अब बदलने की उठी मांग, महिलाएं बोली- होती है शर्मिंदगी, चिढ़ाते है लोग