रामेश्वरम : पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया..तो इस खास मौके पर भी सियासत खूब हुई.. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने अपने अंदाज में नाराजगी जताई.. तो पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में करारा जवाब दिया.. रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात दी… पीएम मोदी ने आज तमिलनाडु के रामेश्वरम के पंबन में बने वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया… ये देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है… आधुनिक तकनीक से लैस ये नया पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठ सकता है. ये सिर्फ, एक ब्रिज नहीं है..बल्कि भारत की इंजीनियरिंग शक्ति का प्रतीक भी है…ब्रिज 2.08 किमी लंबा है… इसकी नींव नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी…पंबन ब्रिज रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है..स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी.. पुराना पुल 2022 में जंग लगने की वजह से बंद कर दिया गया था… इसके बाद से रामेश्वम और मंडपम के बीच रेल कनेक्टिविटी खत्म हो गई थी. ‘पंबन’ ब्रिज की खासियत हाईटेक एडवांस डिजाइनआधुनिक मानकों पर खराब्रिज बनाने में खर्च हुए 535 करोड़हाईग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनाया गयासमुद्री पानी से जंग नहीं लगेगाचक्रवाती तूफानों और भूकंप का नहीं होगा असर160 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है ट्रेन पीएम मोदी पंबन ब्रिज के उद्घाटन के बाद रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे.. जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.. लेकिन इस उद्घाटन के साथ ही सियासी रार भी देखने को मिली.. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी को न ही रिसीव करने पहुंचे.. और न ही पंबन ब्रिज के उद्घाटन के दौरान वो नजर आए.. ऐसे में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एसके स्टालिन को आड़े हाथ लिया.. नई शिक्षा नीति और भाषा को लेकर चली आ रही ये खींचतान इस बड़े और महत्वपूर्ण अवसर पर भी साफ नजर आई.. ऐसे में ये देखना होगा केंद्र और राज्य सरकारे मिलकर इस विवाद को सुलाझेंगी.,, या ये विवाद और भी गहराता जाएगा… Post Views: 221 Please Share With Your Friends Also Post navigation Smooch Cabs Service : विदेश नहीं बल्कि भारत के इस शहर में रोमांस करने के लिए शुरू हुई खास सर्विस, कोई नहीं करेगा डिस्टर्ब, जानिए कितना देना होगा चार्ज? Petrol Diesel Price Today News : पेट्रोल 12 और डीजल 10 रुपए होगा सस्ता! आम जनता के लिए राहत भरी खबर, जल्द होगी कीमतों में कटौती