MP Ramjilal Suman received death threat : राणा सांगा पर सांसद रामजीलाल सुमन के दिए विवादित बयान के बाद उपजा हिन्दू संगठनों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी के राज्यसभा सांसद को लगातार धमकियां मिल रही है। पूर्व में राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहन चौहान ने न केवल सांसद को गोली मारने की धमकी दी थी, बल्कि उनकी हत्या करने वाले को बड़ी इनामी राशि देने की भी घोषणा कर दी। मोहन चौहान कहते नजर आ रहे हैं कि “तू जहां मिलेगा, वहीं गोली मारूंगा।” https://twitter.com/syedrafi/status/1906459356901855261 वही एक बार फिर से सपा सांसद को सिर कलम करने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर जारी किये गए वीडियो में अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का सिर कलम करने वाले को 51 लाख रुपए इनाम देने की बात कही है। आप भी सुनें https://x.com/SachinGuptaUP/status/1906982970436825211 क्या था सांसद का विवादित बयान गौरतलब हैं कि पिछले महीने संसद में सपा के सांसद रामजी लाल सुमन ने एक विवादित वक्तव्य दिया था, उनके इस बयानबाजी के बाद जमकर हंगामा भी हुआ था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मुसलमानों में बाबर का डीएनए होने की बात करना इनका तकिया कलाम बन गया है, लेकिन यह नहीं बताते कि हिंदुओं में किसका डीएनए है।” उन्होंने सवाल उठाया कि बाबर को भारत लाने वाला कौन था? खुद ही जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने ही बाबर को बुलाया था। इसके साथ ही उन्होंने राणा सांगा को गद्दार बताया था जिससे हिंदूवादी संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई। Post Views: 218 Please Share With Your Friends Also Post navigation Hot Stocks: निवेश के लिए अप्रैल में ये चार शेयर हैं बेस्ट, मिल सकता है तगड़ा रिटर्न! Ghibli Trend Side Effects : घिबली ट्रेंड का खतरनाक साइड इफेक्ट, इन गलतियों से बचें, वरना होगा पछतावा !