आरोपी अपराध पंजीबद होने के बाद से फरार था सरगुजा20/09/2024 पीड़िता ने दिनांक 04/08/2024 को महिला थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी साबिर अंसारी ने विगत करीब 1 वर्षों से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है, की सूचना पर महिला थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 69 बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण का आरोपी साबिर अंसारी अपराध कर लगातार फरार होने से महिला थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण से आरोपी का पता राजस्थान में चलने से तत्काल टीम राजस्थान भेजी गई जहां आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी साबिर अंसारी पिता इस्लाम अंसारी ग्राम देवगई तातापानी थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जिसपर आरोपी को महिला थाना अंबिकापुर लाकर विवेचना में विधिवत कार्यवाही करते दिनांक 19/09/2024 को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, महिला आरक्षक अंजुम परवीन, अरविंद मिंज, आरक्षक विकास मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही। Post Views: 373 Please Share With Your Friends Also Post navigation गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का किया समर्थन विधायक प्रबोध मिंज ने विभिन्न निर्माण कार्यों की दी स्वीकृति