कुरुद:- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अब तक चार करोड़ 85 लाख रूपये के चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर ली गई है। चना बेचने किसानों में उत्साह में एक ओर उत्साह है तो दूसरी ओर भुगतान में हो रही देरी से किसानों को चिंता हो रही है। लेकिन उनकी चिंताओं को दूर कर जिला प्रशासन ने जल्द ही धान की ही तर्ज पर समर्थन मूल्य में खरीदी गई। चना का भी भुगतान सीधे उनके खाते में ऑनलाइन किये जाने की जानकारी दी है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि, जिले में अब तक चार करोड़ 85 लाख 39 हजार रूपये के चने की खरीदी किसानों से की जा चुकी है। किसानों से खरीदे गए चने की पूरी मात्रा और जानकारी निर्धारित मॉड्यूल में धान खरीदी की तर्ज पर दर्ज की गई है। किसानों को भुगतान के लिए जरूरी मॉड्यूल राज्य शासन द्वारा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही धान खरीदी के समान ही चना बेचने वाले किसानों के खातों में भी राशि ऑनलाईन जमा की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि, समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक चना तरसींवा उपार्जन केन्द्र पर खरीदा गया है। इस उपार्जन केन्द्र पर 357 किसानों ने तीन हजार 915 क्विंटल चना बेचा है। इसी तरह लोहरसी उपार्जन केन्द्र पर 175 किसानों ने एक हजार 219 क्विंटल, छाती उपार्जन केन्द्र पर 101 किसानों से 851 क्विंटल, कातलबोड़ उपर्जन केन्द्र पर 107 किसानों से एक हजार 34 क्विंटल चने की खरीदी की गई है।

किसानों के लिए जरूरी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने क दिए निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि, रामपुर उपार्जन केन्द्र में 59 किसानों से 650 क्विंटल, कुरूद उपार्जन केन्द्र में 98 किसानों से 917 क्विंटल और मगरलोड उपार्जन केन्द्र में तीन किसानों से साढ़े सात क्विंटल चने की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन के सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए जरूरी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!