अंबिकापुर। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां राज्यपाल की काफिले की गाड़ी से टकराने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मांझी समुदाय की है। घटना के बाद अब अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, राज्यपाल रामेन डेका दो दिनों के दौरे पर सरगुजा पर गए हुए थे और उनका कल का प्रवास मैनपाट में ​था। बताया जा रहा है कि उल्टापानी इलाके में राज्यपाल गए हुए थे। वहीं महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई के यहां गई हुई थी और महिला वहां से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। तभी महिला राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई।

जिसके बाद महिला को आनन फानन में नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल महिला का शव मेडिकल अस्पताल में रखा गया है। वहीं राज्यपाल का जो कार्यक्रम था उसे भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आज सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में राज्यपाल शामिल होने वाले थे, लेकिन वे अब सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!