‘ लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. सीएम योगी ने कांग्रेस नेता को नमूना बताते हुए अयोध्या विवाद को लेकर जमकर निशाना साधा है. सीएम योगी ने ये भी कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने जरूर रहने चाहिए, जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे. बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं. सीएम योगी ने कहा, वो हमेशा से अयोध्या विवाद को विवाद ही रहने देना चाहते थे. काशी की संकरी गली में गांधी जी के नाम पर वो सारी जिंदगी राजनीति करते रहे हैं, लेकिन 1916 में गांधी जी ने काशी की संकरी गली पर कड़ी टिप्पणी की थी. उसके बाद भी गांधी जी का सपना पूरा नहीं किया, ऐसा क्यों? जिसे पीएम मोदी ने पूरा किया.आगे सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म क्यों नहीं किया? कांग्रेस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विश्व स्तरीय मॉडल देने में क्यों विफल रही? Post Views: 289 Please Share With Your Friends Also Post navigation ये क्या! आईफोन खरीदने कि डिमांड पूरी नही होने पर महिला ने अपने हाथों को एक-दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा बार छलनी कर दिया… ATM से पैसे निकालने वालों के लिए बुरी खबर…महंगा होगा एटीएम से पैसे निकालना