बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अमानवीयता की हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां निर्दयी और क्रूर लोगों ने एक गर्भवती गाय को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। यह हृदयविदारक घटना ग्राम हरदी टोना में हुई। जहां ग्रामीणों ने टायटुंडू कैवर्त और दुःखी राम वर्मा पर गर्भवती गौ माता की हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी पूर्णेन्द्र शर्मा ने इस घटना की लिखित शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस निर्मम घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post Views: 261 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर CBI की दबिश सीबीआई की छापेमार कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान … छापेमारी पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान