कांकेर। भानुप्रतापपुर के पास अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक क्रूजर वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. संयोग से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दुर्घटना के वक्त वाहन में कोई अन्य सवारी नहीं थी. नदी के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तैरकर वाहन तक पहुंचे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. हालांकि, अभी तक नदी में डूबे वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका है. Post Views: 261 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेज रफ्तार का कहर: लड़की देखकर वापस लौट रहे युवक समेत 3 की मौत दामाद सेक्स रैकेट चलाता था, बेटी को मार दिया,,फिर….