बालोद. बीती रात बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए. अटेंड कर लौट रहे थे. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में हुआ. फिलहाल घायलों का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. Post Views: 208 Please Share With Your Friends Also Post navigation पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने की घटना की जांच शुरू…स्टोर के कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को तत्काल हटा दिया गया हिंदू नववर्ष 2025 का आरंभ 30 मार्च से होगा …इस बार राजा और मंत्री सूर्य देव इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत