रायपुर। ईओडब्लू ने सीजीएमएससी के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीजीएमएससी के दो जीएम शामिल हैं। ईओडब्लू ने हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई को भी गिरफ्तार किया है। कुछ देर में पांचों को ईओडब्लू कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में ईओडब्लू ने सप्लायर मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन में करोड़ों के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। बता दें, ईओडब्लू ने दो आईएएस समेत सीजीएमएससी और हेल्थ विभाग के दर्जन भर अधिकारियों को तलब कर लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद कल रात वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर में ईओडब्लू इन्हें कोर्ट में पेश करेगी। Post Views: 216 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रांसफर ब्रेकिंग:एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर …देखे लिस्ट पहले से चल रही 10 शराब दुकानों को 10 नए क्षेत्रों में किया जाएगा स्थानांतरित