नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्वच्छता दीदियों का किया गया सम्मान लखनपुर/ दिनेश बारी 17/09/2024 भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत लखनपुर में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद अध्यक्ष महोदया ने स्वच्छता शपथ दिलाई और बस स्टैंड में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में सफाई कामगारों और स्वच्छता दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहु , नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, राजेंद्र जायसवाल , पार्षद अमित बारी , सुभाष चंद्र अग्रवाल , यतेंद्र पांडेय ,नरेंद्र पांडेय ,सत्यनारायण साहू , नीरज अग्रवाल , चन्द्र भान सिंह ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ,सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी ,सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ,विनेश राम खलखो , सफाई कामगार , एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में स्वच्छता की महत्ता को समझाना है। Post Views: 343 Please Share With Your Friends Also Post navigation कुंवरपुर अंधा मोड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी CAF भूताही कैंप में जवान की अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, दो घायल