स्कूल के समय में बदलाव किया गाय है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय और केंद्रीयकृत परीक्षा को लेकर धमतरी जिले के स्कूलों के संचालक में बदलाव किया जाता है। सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से 1 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 12 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होगी। Post Views: 257 Please Share With Your Friends Also Post navigation धमतरी शहर के नये बस स्टैण्ड का काम जल्द ही अर्जुनी में शुरू शादी के 3 महीने बाद फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव