रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ करने के लिए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह DSP और इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची, जहां वे लखमा से 12 अहम सवालों पर सवाल जवाब करेंगे। EOW को कोर्ट से मिली दो दिन की अनुमति बता दें कि EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत मिली है। इससे पहले, जांच एजेंसी ने विशेष ईडी कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह इनपुट मिला है कि आबकारी घोटाले से जुड़े पैसे का कुछ हिस्सा नक्सलियों तक भी पहुंचा है। अब EOW इस मामले में लखमा से सीधे सवाल करेगी। बता दें इससे पहले आज प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जेल पहुंच कर कवासी लखमा से मुलाकात की थी। Post Views: 172 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे सीएम साय…गाँवों में चौपाल लगाकर योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर करेंगे मूल्यांकन दर्दनाक सड़क दुर्घटना: तेज़ रफ्तार ट्रक-ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर …. तीन लोगों की मौत..