रायपुर विधानसभा के बजट सत्र की चार दिन की छुट्टी के बाद आज से फिर शुरुआत हो रही है। आज प्रश्नकाल में जहां डिप्टी सीएम अरुण साव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण में आज मुद्दा गरमा सकता है। एनजीओ द्वारा विदेशों से प्राप्त आर्थिक सहायता का धर्मांतरण के लिए उपयोग किए जाने बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव चंद्रपुर में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा सभा को संबोधन हेतु सभा भवन उपयोग के अनुमति का प्रस्ताव पारित किया जायेगा। वहीं शासकीय विधेयक विषयक कार्य किये जायेंगे। आज वित्तीय वर्ष 2025-26 अनुदान मांगो पर चर्चा मंत्री विचार नेताम और विजय शर्मा के विभागों पर चर्चा होगी। Post Views: 183 Please Share With Your Friends Also Post navigation सीएम ने किया दावा:एचडी का काम पूरी तरह से अपमानजनक…अभी तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है, जब भी नोटिस नहीं मिला है तो फिर जवाब दें कि बात कहां से आती है? सदन में गूंजा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अनियमितता का मामला: विवाहित जोड़ों को घटिया सामग्री बांटने का आरोप