ररायपुर। प्रदेशभर में होली का उल्लास छाया हुआ है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों के इस पावन पर्व में गुलाल और अबीर से सराबोर नजर आ रहे हैं. इस उत्साह में जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और अपने संदेश साझा किए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित कई नेताओं ने होली की बधाइयां दीं और लोगों से सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी होली की बधाईसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक्स पर कहा कि सभी प्रदेश और देशवासियों को रंगों से भरी, खुशियों से सजी, प्रेम और उल्लास से ओतप्रोत होली की अनंत शुभकामनाएं! रंगों का यह पावन त्योहार आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द के नए रंग भरे. प्रेम और भाईचारे की फुहार हर घर में बहती रहे. होलिका दहन कर बुराइयों का अंत करें. Post Views: 246 Please Share With Your Friends Also Post navigation एनएच130 पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से ससुर दामाद की मौत,जांच में जुटी पुलिस सिटी पार्क के पास अवैध रूप से गांजा विक्रय कर रही थी महिल….अब चढी पुलिस के हत्थे