होली से पहले ही छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिमी चक्रवात और विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दोपहर के समय धूप बेहद तीखी हो गई है। होली से पहले ही बढ़ी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। Post Views: 195 Please Share With Your Friends Also Post navigation किसान के आत्महत्या की कोशिश मामले में कलेक्टर ने अपनाया सख्त रुख…..तहसीलदार का किया तबादला होली के दिन बड़ा हादसा: 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ….. 3 लोग जिंदा जले