बिलासपुर। बिलासपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर ने मवेशी लेकर पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। नाराज ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। परिजन को 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के बाद मामला शांत हुआ। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के अमलडीह निवासी दुलरवा मेहर (55) पेशे से किसान था। वो मवेशी लेकर जांजगीर-चांपा जिले के कुटीघाट बाजार जाने के लिए निकला था। इस दौरान वो मवेशियों को हांकते हुए पैदल जा रहा था। अभी वह मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी के ग्राम मटिया के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। Post Views: 409 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोतवाली थाना परिसर में मारपीट : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, लहुलुहान हुआ थाना.. WhatsApp में छात्राओं से गंदी गंदी टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित..