CG: अचानक ट्रैक्टर का टायर फटने से हादसा, चालक की मौत राजनांदगाव :- शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहारा बायपास के समीप आज सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रैक्टर का अगला टायर फटने से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। आज सुबह मोहारा बायपास के समीप ग्राम हल्दी निवासी आशीष साहू ट्रैक्टर से सामान खाली कर लौट रहा था। तभी ट्रैक्टर के सामने का टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, इस हादसे में ट्रैक्टर इंजन के परखर्चे उड़ गए और खुद को बचाने के प्रयास में वह ट्रैक्टर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। हास्य को लेकर डीएसीपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्रेक्टर का टायर फटने से हादसा हुआ है। बसंतपुर थाने में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी, अब तक नहीं मिला सुराग CG: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार