CG: हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी, अब तक नहीं मिला सुराग गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जीपीएम जिला अस्पताल में मिले नवजात के शव के बारे में अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है. हैरानी की बात ये है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी से भी पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है.गौरेला पुलिस पर अब इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है कि नवजात को कौन छोड़कर गया था. जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में महिला शौचालय के भीतर नवजात का शव पहुंचना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे नवजात को शौचालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके. सीसीटीवी में भी नहीं मिला संदिग्ध सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिला अस्पताल परिसर में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद घटना से जुड़ी गतिविधि कैमरों की निगरानी में क्यों नहीं आ सकी.क्योंकि यदि महिला शौचालय के आसपास स्थित क्षेत्र को सीसीटीवी नहीं कवर कर रहा है तो फिर कैमरे लगे क्यों हैं.इस प्रकरण से अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने शव को सुरक्षित करवाया पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बारे में प्रारंभिक जांच की जा रही है.सीसीटीवी के साथ संदिग्धों की पहचान की जा रही है.जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी,पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी. Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान, ये है पूरा मामला