कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस से बचने करता रहा ये काम, जानिए कहां का है मामला

मनेन्द्रगढ़ :- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी वारदात का रूप ले लिया. कलयुगी बेटे ने लाठी से अपने पिता को जमकर पीटा. हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. वारदात से बाद आरोपी गांव में छिपने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में सफलता हासिल की. घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, भरतपुर तहसील अंतर्गत जनकपुर के भगवानपुर गांव का पूरा मामला है.

जहां पारिवारिक विवाद में 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला किया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिरन सिंह ने दम तोड़ दिया. हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया और गांव में ही छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा. लेकिन जनकपुर ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, फोरेंसिक टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं कार्रवाई से बचने के लिए भगवानपुर के बघवार मोहल्ले में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. साथ ही निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी को घर के सामने खेत से जब्त किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!