रायपुर :- रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास बनसांकरा के करीब आज सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सब्जी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के घेरे (रेलिंग) से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोगों पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप क्लब 71 जिम में बड़ा छापा, पेन ड्राइव से मिले आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल के आरोपों की जांच