रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 417 पदों की निर्वाचक नामावली तैयार होगी। इसमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव के 4 महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पद भी हैं।

वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पदों के लिए भी मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इनमें 1 जनपद पंचायत सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पद शामिल हैं।

ध्यान रखें तारीखें :

1 अक्टूबर 2026 – संदर्भ तिथि
23 अक्टूबर 2026 – प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन
30 नवंबर 2026 – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए राज्य के सभी 33 जिलों में 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!