रायगढ़।तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बिजना गांव के निवासी थे और देर रात रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा रात में ही हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह तब मिली जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शवों को देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post Views: 288 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में छापेमारी.. डायबिटीज मरीजों के लिए गुड न्यूज: 9 रुपए में मिलेगी 60 वाली दवा, जानें कब से होगी बाजार में उपलब्ध..