मुंबई: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने आज बॉलीवुड जगत पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में 12 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. टैक्स चोरी और विदेशों में संदिग्ध लेनदेन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां जांच के दायरे में है. निशाने पर कई नाम: सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वाशु भगनानी (पूजा एंटरटेनमेंट) और ‘दृश्यम’ फेम पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े ठिकानों पर चल रही है. क्या है आरोप?: जांच एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि फिल्मों के प्रोडक्शन, शूटिंग और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन (विदेशी वितरण) के नाम पर भारी मात्रा में फंड अवैध रूप से विदेशों में ट्रांसफर किया गया है (Funds Sent Abroad). इसी वित्तीय अनियमितता और कर चोरी की जांच के लिए मुंबई आईटी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही हैं. Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation सनसनीखेज वारदात! महीनों पीछा करने के बाद महिला की गोली मारकर हत्या, कातिल ने खुद को भी उड़ाया