छत्तीसगढ़ की राजधानी दहली: रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है।

विवाद के बाद हुई घटना

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह डूमरतराई के साहू पारा स्थित घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना की वजह की जांच जारी

फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिवार से जुड़े लोगों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारण और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!