रायपुर: छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 5,000 नियमित पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। वहीं, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी।

नियमित भर्ती के तहत सहायक शिक्षक के 2,292 पद, शिक्षक के 1,654 पद, व्याख्याता के 854 पद और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। इन कुल पदों में से ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद निर्धारित किए गए हैं।

🗓️ परीक्षा का पूरा शेड्यूल

विभाग द्वारा भर्ती परीक्षाओं के लिए तारीखें घोषित कर दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा: 11 अक्टूबर 2026
  • शिक्षक लिखित परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026
  • व्याख्याता लिखित परीक्षा: 29 नवंबर 2026
  • सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला): परीक्षा तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

आवेदन प्रक्रिया की स्थिति

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, व्याख्याता पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा, स्वामी आत्मानंद स्कूलों के 1,812 संविदा पदों के लिए पहली बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कराने की तैयारी है, जिसके लिए आवेदन अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थी आगामी अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!