रायपुर। छत्तीसगढ़ में 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिली नियुक्ति अब निरस्त कर दी गई है। वजह बनी तय समयसीमा के भीतर पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, लोक सेवा आयोग से चयनित इन अभ्यर्थियों को अलग-अलग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। उन्हें निर्धारित समयावधि में संबंधित पद पर जॉइन करना था।

लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर विभाग ने नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त करने का फैसला लिया।

इन 13 अभ्यर्थियों की पदस्थापना रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, फिजियोथेरेपी, माइक्रोबायोलॉजी समेत अलग-अलग विषयों में की गई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!