दुर्ग, 25 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाने और उससे कथित रूप से मंदिर में शादी रचाने का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग के गर्भवती होने और एक नवजात को जन्म देने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी कहानीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की नवंबर 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी नाबालिग को डोंगरगढ़ ले गया। वहां एक मंदिर में उसने नाबालिग से शादी करने का दावा किया और फिर उसे दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया। तबीयत बिगड़ने और बच्चे के जन्म के बाद खुला राजशादी के बाद आरोपी के घर रह रही नाबालिग जब गर्भवती हुई, तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महासमुंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते 7 सितंबर को उसने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग के मां बनने और उसकी उम्र को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शून्य पर दर्ज हुई एफआईआर, दुर्ग ट्रांसफर हुआ केसअस्पताल से मिली सूचना के आधार पर महासमुंद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। घटनाक्रम और आरोपी का निवास स्थान दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का होने के कारण महासमुंद पुलिस ने मामले में ‘जीरो एफआईआर’ (Zero FIR) दर्ज की। इसके बाद केस की डायरी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दुर्ग पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। वर्तमान में दुर्ग की मोहन नगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ रही है। पुलिस आरोपी और नाबालिग के बीच सोशल मीडिया पर हुए संपर्क, डोंगरगढ़ में हुई कथित शादी के दावों और इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य कानूनी व तकनीकी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation विदेश में पढ़ाई और नौकरी का झांसा देकर ₹19 लाख की ठगी, कंसल्टेंसी के संचालक हिरासत में…