कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला कलेक्टर कोंडागांव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 25.09.2026 को अवकाश घोषित किया गया है। 25 सितंबर 2026 को निर्धारित त्रैमासिक परीक्षा को भारी बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। स्थगित की गई यह परीक्षा अब आगामी 07.10.2026 को आयोजित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है तथा सभी संबंधित विद्यालयों और प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुलाकात के दौरान जेल के अंदर से बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल