भाजपा के संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर वह उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में नियुक्त किए गए सभी नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी शुभकामनाएं दी हैं।

इस तरह भाजपा की नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ को दो राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है, जबकि प्रदेश में भी नई प्रभारी टीम की एंट्री हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!