नई दिल्ली: अगर सितंबर के आखिरी हफ्ते में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने आगामी 28 सितंबर से लगातार तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के कारण देश के करोड़ों ग्राहकों और कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 28 सितंबर से शुरू हो रही तीन दिवसीय हड़ताल से ठीक पहले शनिवार और रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार पांच दिनों (शनिवार, रविवार और तीन दिन की हड़ताल) तक बैंकिंग कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहने की आशंका है। हाफ ईयरली क्लोजिंग पर पड़ेगा असरयह हड़ताल ऐसे समय में होने जा रही है जब बैंकों की हाफ ईयरली क्लोजिंग (छमाही क्लोजिंग) का समय होता है। सितंबर का आखिरी हफ्ता वित्तीय लेनदेन और खातों के मिलान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकों के बंद रहने या काम प्रभावित होने से बड़े व्यापारिक लेनदेन अटक सकते हैं और आम जनता को भी नकदी व अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ सकता है। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation गुरुग्राम में पीजी की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना और विदेशियों समेत 21 गिरफ्तार