रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां के पूर्व मेयर एजाज ढेबर को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन कर अज्ञात बदमाशों ने बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है। फिलहाल एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।समाचार सदस्यता

खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया। इतना ही नहीं आरोपी ने ढेबर से 50 करोड़ की डिमांड की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस घटना के बाद रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

तकनीकी जांच में जुटी साइबर टीम वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते रायपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर टीम विदेशी नंबर की तकनीकी जांच में जुट गई है, ये पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से और किसने की है। पुलिस उस विदेशी नंबर का लोकेशन पता लगाने में जुट गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!