रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ने और मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) का रुख बदलते ही बारिश का सिलसिला थम गया है। इसके चलते राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार चिलचिलाती धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। आगामी 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से आने वाले चार दिनों तक राज्य में बारिश की तीव्रता बेहद सुस्त बनी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रभाव से हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी या लगातार बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिन और इस तपिश और उमस का सामना करना पड़ेगा। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation UPI पेमेंट पर नए चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केंद्र के नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग