संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुरुष मित्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार उड़ीसा/सुंदरगढ़/राउर केला – सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में शुक्रवार को एक युवती की जलने से मौत हो गई। युवती की पहचान वाल्मिका के रूप में हुई है, जो ब्राह्मणी तरंग थाना के झाराबहाल गांव की रहने वाली थी। वह अपने पुरुष मित्र अजय कुमार साह के साथ राउरकेला आई थी और महाराजा होटल में ठहरी थी। होटल के कमरे से धुआं निकलता देख, होटल का कर्मचारी कमरे में दाखिल हुआ और युवती को गंभीर रूप से जला हुआ पाया। उसे आईजीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अजय कुमार साह पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वाल्मिका और अजय कुमार साह ने राउरकेला के स्टेशन रोड स्थित महाराजा होटल में रहने के लिए कमरा लिया था। उनके चेक ईन करने के कुछ देर बाद उक्त कमरे से धुआं निकलता देख, होटल का एक कर्मचारी दरवाजे को धक्का देकर कमरे के अंदर दाखिल हुआ। तब तक युवती बुरी तरह से जल चुकी थी। होटल के कर्मचारी ने तुरंत युवती को कंबल से ढ़क दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आईजीएच ले जाया गया।पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर वाल्मिका के पुरुष मित्र बनपोश निवासी अजय कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। हालांकि, युवती अपने पुरुष मित्र के साथ घर से क्यों निकली और होटल के कमरे में आग लगाकर जान क्यों दे दी या किसी ने उसे जलाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस की जाँच जारी है। पुलिस ने बताया कि वाल्मिका की मौत के मामले में अजय कुमार साह को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक टीम को भी बुलाया गया है। Post Views: 534 Please Share With Your Friends Also Post navigation डॉक्टरों के नहीं मिलने पर लोगों ने पीएचसी सलका में सामान उठापटक कर निकाला गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल 2 लाख रूपये दहेज की मांग करने वाले आरोपी को सरगुजा पुलिस ने जशपुर से किया गिरफ्तार