उदयपुर/ सरगुजा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर की मासिक बैठक का आयोजन रामगढ़ सेड में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह जी ने की, इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई बैठक में बतौर अतिथि जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह जनपद पंचायत उदयपुर के उपाध्यक्ष माननीय सिद्धार्थ बाबा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा सिंह अंबिकापुर नगर निगम के पार्षद शुभम जायसवाल उदयपुर मंडल अध्यक्ष रोहित टेकाम सुमिरन सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सूरज यादव युवा नेता भोला सोनी तथा सभी मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्ष सभी मंडल के प्रभारी, सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष पंच सरपंच एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती और जन समस्याओं पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर बल दिया केंद्र सरकार वह राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार किया गया, बैठक में मुख्य रूप से बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी को कम करने ,स्मार्ट मीटर को वापस करने व 400 यूनिट बिजली बिल हाप करने का फार्म भर कर जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से बिजली विभाग व मुख्यमंत्री तक फार्म को भेजने का निर्णय लिया गया और साथ ही साथ बढ़ती महंगाई जैसे पेट्रोल, चीनी के दाम पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया ,साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी के मुद्दों पर भी गंभीर रूप से विचार विमर्श किया गया कांग्रेस पदाधिकारी ने संकल्प लिया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे ,और कांग्रेस पार्टी के समर्पित साथी बुद्धिमान सिंह उईके जी साल्ही निवासी का इलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में निधन हुआ इस दुखद घड़ी में उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!