रायपुर। BJP ने 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए नई टीम तैयार की है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी जगह मिली है। दिल्ली में शनिवार को BJP की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। टीम में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, स्मृति ईरानी और गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। नई टीम ‘युवा संवाद’ नाम से Gen-Z आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी। इसका फोकस 14 से 25 साल के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके साथ संवाद बढ़ाने पर रहेगा। अभियान अगले महीने से शुरू होने की बात कही गई है। Post Views: 27 Please Share With Your Friends Also Post navigation IGKV पेपर लीक कांड! प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, बंद लिफाफे से प्रश्नपत्र लीक… रायपुर में मतांतरण के प्रयास पर बवाल! प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार…